विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी–
बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की व्यवस्थाओं और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की।
धाम पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति से यात्रा व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और धार्मिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाते हैं। उनके द्वारा दी गई दानराशि का उपयोग मंदिर समिति की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

