हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन–

गोपेश्वर, 16 जून 2026: अनसूया देवी क्षेत्र के ग्रामीणों ने अनसूया देवी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में अनावश्यक विलंब होने से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अनसूया देवी मंदिर पुजारी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल और पुरोहित जय प्रकाश तिवारी ने जिला​धिकारी को बताया कि अनसूया देवी मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में पूर्व में भी पत्र प्रेषित किया गया था। इस मामले में ग्राम पंचायत सिरोली में दो बार सार्वजनिक बैठक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, तहसील प्रशासन के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, वन सरपंच, महिला मंगल दल की पदाधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनसूया गेट (मंडल) से संगूड़ पैदल पुल तक लगभग 2.30 किलोमीटर लंबाई के मोटर मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन सिरोली गांव के कुछ काश्तकारों की आपत्तियों के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लगभग दस वर्ष पूर्व अनसूया देवी मोटर मार्ग के उद्देश्य से सिरोली गांव के समीप करीब 30 मीटर लंबे आरसीसी पुल का निर्माण किया गया था, जिस पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत आई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण नहीं होता है तो पुल निर्माण पर खर्च की गई धनराशि का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि कुछ काश्तकार भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इंकार करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि आज भी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। प्रसव पीड़ा के दौरान महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

ग्रामीणों ने बताया कि अनसूया देवी मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। पंचकेदार यात्रा के दौरान रुद्रनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में मोटर मार्ग बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अनसूया देवी मोटर मार्ग निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन पर क्षेत्र के ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!