घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

by | Jun 24, 2026 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन–

नंदानगर, 23 जून 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान वर्ग के संचालन की मांग को लेकर घूनी, रामणी और पडेरगांव के क्रमिक धरने को एक माह पूरा हो गया है मगर अभी तक मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हाो पाई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जून तक उनकी मांग नहींं मानी जाती है तो वे एक जुलाई से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज दिया गया है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर अन्य गांवों और कस्बों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय, आर्थिक संसाधनों और आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई छात्र-छात्राएं दूरी और सुविधाओं के अभाव में विज्ञान शिक्षा से वंचित भी रह जाते हैं।

पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि विज्ञान संकाय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। अब आंदोलन तेज किया जाएगा।

ज्ञापन भेजने वालों में एसएमसी अध्यक्ष चंद्रा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख करण सिंह नेगी, जिला पंंचायत सदस्य भगवती देवी, क्षेत्र पंंचायत सदस्य पवित्रा देवी, अब्बल सिंह कठैत, कुंवर सिंह, जगदीश सिंह, देव सिंह नेगी शामिल रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!