धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

by | Jun 24, 2026 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई–

देहरादून, 23 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थल आस्था, प्रेरणा और सामाजिक समरसता के केंद्र हैं। राज्य सरकार का स्पष्ट मत है कि देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे किसी धर्म, संप्रदाय या आस्था को ठेस पहुंचे।

मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए तथा यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा सभी धर्मों और समुदायों के सम्मान की भावना पर आधारित है तथा देवभूमि सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!