बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

by | Jul 2, 2026 | आस्था, चमोली, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच रहे यात्री–

गोपेश्वर, 1 जुलाई 2026: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार तक बदरीनाथ धाम में कुल 14,05,776 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। केवल बुधवार को ही 13,192 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे यात्रियों को दर्शन के साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है। मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालु आसपास स्थित धार्मिक स्थलों और देवालयों में भी पहुंच रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां बढ़ी हैं और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है।

वहीं, सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की भारी आमद बनी हुई है। यात्रा अवधि में अब तक 1,66,727 श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं। बुधवार को 3,328 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे। दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार सक्रिय बने हुए हैं। इधर, केदारनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन छह से दस हजार तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों कोे पहुंच रहे हैं। अभी तक 1368170 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

Latest News

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...
error: Content is protected !!