चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

by | Jul 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया–

ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में एक निजी भवन में कथित तौर पर मदरसा संचालन का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनि​धियों ने वहां पहुंचकर मदरसे को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी है। साथ ही नारेबाजी करते हुए ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत भी की।

नगर में लंबे समय से मदरसा संचालन की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार को बजरंगदल व विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस कथित मदरसे में छापा मारा। मौके पर एक बच्चा उर्दू सीखता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर अन्य बच्चों को भी उर्दू व अन्य तालीम दी जाती है, इसके लिए 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर एक शिक्षक को भी नियुक्त किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा यह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मदरसा संचालकों को इसे तुरंत बंद करने को कहा और पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संत संपर्क पवन राठौर ने बताया कि ज्योतिर्मठ देवभूमि है। यह शंकराचाय की तपस्थली है, यहां अवैध रूप से मदरसे का संचालन किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बजरंगदल के अध्यक्ष शुभम रावत का कहना है कि उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड भंग कर दिया है। इसके बावजूद यहां पर अवैध रूप से मदरसे का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक मीनदुल्ला का कहना है कि यहां पर सिर्फ नमाज पढ़ी जाती है, कभी कभी बच्चे उर्दू पढ़ने के लिए आते हैं। इसे बंद कर दिया जाएगा। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि नगर में मदरसा संचालन को लेकर शिकायत पत्र मिला है, मामले की जांच की जाएगी।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!