विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

by | Jul 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

नंदानगर, 04 जुलाई 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनशन पर बैठे दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नंदानगर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य ग्रामीण अभी भी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं।

ग्रामीणों ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर पहले 37 दिनों तक क्रमिक धरना दिया। मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के बाद 30 जून से आमरण अनशन शुरू किया गया। शुक्रवार को अनशनकारी पडेर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह और रामणी गांव निवासी संदीप सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होने पर पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और आंदोलन में शामिल अन्य ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी नंदानगर में भर्ती कराया।

वहीं घूनी गांव निवासी मुकेश कुमार अब भी अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में क्षेत्र के ग्रामीण लगातार धरना स्थल पर मौजूद हैं और आंदोलन जारी रखे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से विद्यालय में विज्ञान विषय संचालित करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि छह जुलाई तक सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो सात जुलाई को जीआईसीचौनघाट के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय नंदानगर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!