बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: एक और कर्मचारी पर गिजी गाज, खजांची हटाया गया, तीन कर्मचारी और एक श्रद्धालु भी जांच के दायरे में–

by | Jul 15, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

गढ़वाल मंडल आयुक्त की जांच भी शुरू, मामले में कुछ और लोगों के सामने आ सकते हैं नाम–

गोपेश्वर, 15 जुलाई 2026: बदरीनाथ मंदिर में दान चढ़ावे की गणना के दौरान रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग और कथित अनियमितताओं के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजांची को उनके पद से हटा दिया है। समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है, हालांकि फिलहाल उन्हें कर्मचारी के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई है।

मामले की जांच कर रहे मंडलायुक्त एवं बीकेटीसी के अध्यक्ष विनय शंकर पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दान गणना के रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दायरे में तीन अन्य कर्मचारी और एक श्रद्धालु भी शामिल हैं। जांच समिति सीसीटीवी फुटेज, गणना रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

बताया गया कि मंदिर में दानपात्र नियमित रूप से खोले जाते हैं और दान राशि की गणना के बाद पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड में की गई ओवरराइटिंग ने संदेह पैदा किया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि यह केवल लेखन संबंधी त्रुटि थी या इसके पीछे किसी प्रकार की अनियमितता हुई है।

मंडलायुक्त ने दान गणना व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने दान गणना प्रक्रिया की बेहतर मॉनिटरिंग, डिजिटल रिकॉर्डिंग और मजबूत निगरानी व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!