डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन–
ज्योतिर्मठ, 29 जुलाई 2026: डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल की ओर से विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का बुधवार को घांघरिया में विमोचन किया गया। फूलों की घाटी के गेट पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
बुधवार को घांघरिया में फूलों की घाटी के गेट पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने इस पोस्ट कार्ड का विमोचन किया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने दुलर्भ अल्पाइन पुष्पों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। डाक विभाग ने उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की है।

इस दौरान एसपीओएस अजय कुमार, वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, घांघरिया पुलिस चौकी प्रभारी अमनदीप, ईडीसी भ्यूंडार अध्यक्ष प्रमेंद्र चौहान सहित वन विभाग, डाक विभाग, ईडीसी के अधिकारी कर्मचारी व पर्यटक मौजूद रहे।

