लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के युवा बेरोजगारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पढें क्या है वजह–लखनऊ। राजस्थान के युवा बेरोजगार पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में कांग्रेस भवन के बाहर घूम रहे हैं। वे प्रियंका गांधी से मिलना चाहते हैं, लेकिन शुक्रवार रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में कंप्यूटर ऑपरेटर की बंपर भर्ती खुली हुई है। यहां 10453 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती होनी है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया संविदा के आधार पर की जा रही है, जिससे युवा बेरोजगार आक्रोशित हैं। युवाओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि कहीं भी संविदा पर हो रही भर्ती युवाओं का अपमान है। जिसे लेकर राजस्थान के युवा बेरोजगार प्रियंका गांधी को ढूंढ रहे हैं। बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि प्रियंका गांधी उनकी मदद कर सकती है। संविदा पर भर्ती हुई तो पहुंच वाले लोगों का ही भला होगा। फिर सामान्य युवा बेरोजगार नौकरी की आस में पीछे ही छूट जाएंगे। प्रियंका गांधी उनकी मदद कर सकती हैं।
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के युवा बेरोजगारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पढें क्या है वजह–
by laxmi Purohit | Jul 18, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
