ऊखीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्यटन ग्राम और भगवान तुंगनाथ की भूमि मक्कूमठ में एक नवंबर को आयोजित तुंगनाथ महोत्सव में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां भी स्थानीय से लेकर प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई हैं। तुंगनाथ महोत्सव को लेकर स्थानीय जनता में भी उत्साव बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता/उथिंड गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्घन सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एक नवंबर को मक्कूमठ गांव पहुंचेंगे। वे तुंगनाथ भगवान के दर्शन करने के पश्चात तुंगनाथ महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। महिला मंगल दल, महिला कीर्तन मंडली, नव युवक मंगल दल और ग्राम सुधार समिति मुख्यमंत्री से भेंट कर स्थानीय समस्याएं उनके सम्मुख रखेंगे। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय जनता में उत्साह है।
तुंगनाथ महोत्सव में मक्कूमठ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तैयारी पूरी–
by laxmi Purohit | Oct 31, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
