चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

by | Aug 12, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात–

गोपेश्वर, 11 अगस्त 2026: नीती घाटी के तमक में सोमवार को गदेरे के भीषण उफान में बैली ब्रिज के साथ ही स्थानीय लोगों की कृषि भूमि बहने की घटना के बाद मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत, यूकेडी अध्यक्ष यदुवीर सिंह नेगी, अंकित राणा, महावीर सिंह, विक्रम सिंह राणा, राहुल कुंवर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

डॉ. यूएस रावत ने बताया कि नाले में बहकर आए मलबे में स्थानीय लोगों की कृषि भूमि, सेब, आडू और अखरोट के सैकड़ोंपेड़ बह गए हैं। उन्होंने मौके पर ही ज्योतिर्मठ के एसडीएम से भेंट कर शीघ्र ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की पैरवी की।

साथ ही सीमा क्षेत्र में बाधित आवागमन को जल्द सुचारू करने की मांग की। अधिकारियों ने जनता की परेशानी को देखते हुए यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!