सहकारी समितियां हुई कंप्यूटरीकृत, चौक बाजार की सहकारी समिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम–

by | Oct 31, 2021 | रचनात्मक, राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गोपेश्वर। उत्तराखंड में प्रदेशभर की सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत हो गई हैं। शनिवार को देहरादून में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया। चमोली और रूद्रप्रयाग जनपद में 80 सहकारी समितियां हैं। शनिवार को रूद्रप्रयाग जनपद की सहकारी समिति चौक बाजार में  एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि समितियों के कंप्यूटरीकृत होने से काश्तकारों को फायदा मिलेगा। रजिस्टरों का सारा डाटा कंप्यूटर में फीड कर दिया गया है। काश्तकारों को अब ऋण लेने के साथ ही लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी। सामाजिक कार्यकर्ता व उथिंड गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्घन सेमवाल ने कहा कि अब काश्तकारों को ऋण लेने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समिति के सभी काम कंप्यूटर पर होंगे। जल्द ही कंप्यूटरों के संचालन के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती हो जाएगी। घाटे में चल रही समितियों का काम भी आसान हो जाएगा। एक नवंबर से सभी समितियों का काम कंप्यूटर से होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा घस्यारी कल्याण योजना के तहत ग्राम पंचायत उथिंड के कुशल काश्तकारों को पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कृत किया गया। 

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!