देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश–
गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024: तिरंगा यात्रा अभियान के तहत बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली ेबच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया।
तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे पुलिस लाइन गेट के समीप एकत्र हुए। यहां से शुरू हुई यात्रा गोपेश्वर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर के सामने से गुजरी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और जगह-जगह लोगों के हाथों में तिरंगा दिखाई दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नंदी राणा, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मोहन नेगी, दायित्वधारी हरक सिंह, पुष्पा पासवान, रेखा नेगी, राजेंद्र हटवाल, तारेंद्र थपलियाल और कुशलानंद डिमरी के साथ ही कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

