चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

by | Aug 12, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश–

गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024: तिरंगा यात्रा अभियान के तहत बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली ेबच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया।

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे पुलिस लाइन गेट के समीप एकत्र हुए। यहां से शुरू हुई यात्रा गोपेश्वर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर के सामने से गुजरी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और जगह-जगह लोगों के हाथों में तिरंगा दिखाई दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नंदी राणा, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मोहन नेगी, दायित्वधारी हरक सिंह, पुष्पा पासवान, रेखा नेगी, राजेंद्र हटवाल, तारेंद्र थपलियाल और कुशलानंद डिमरी के साथ ही कई पदा​धिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!