चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

by | Aug 12, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान–

गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर काॅलेज मैठाणा में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं विकास आयुक्त हथकरघा के अंतर्गत बुनकर केंद्र चमोली की ओर से हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हथकरघा उद्योग, स्वरोजगार और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रंगाई की प्रक्रिया, कपड़ा तैयार करने की विधि और हथकरघा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आयुष रावत ने प्रथम, पुष्पा शर्मा ने द्वितीय और दीपक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा तकनीकी विशेषज्ञ सुभाष पाल, वरिष्ठ प्रिंटर रवि शंकर, वरिष्ठ बुनकर प्रमोद कोहली और तकनीकी सहयोगी रविंद्र ने तैयार की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं पर्यावरण के प्रहरी धन सिंह घरिया ने की। संचालन ताजबर सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर विभा थपलियाल, पूरन सिंह कंडेरी, उमेश बिष्ट, राकेश मैखुरी, विनोद नेगी, मनोरमा पुरोहित, मंजू पुरोहित, मीना डंगवाल, जगत राणा और नरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!