घिंघराण रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल–गोपेश्वर। जिला मुख्यालय के समीप घिंघराण रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था। चालक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ ब्लॉक के नलगांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र बख्तावर सिंह अपनी कार से घिंघराण रोड पर जा रहा था, कि बस अड्डे के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कार के पलटते ही छिटककर बाहर आ गया था। उसके सिर, हाथ और पांवों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस टीम की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र कलक्ट्रेट में चौकीदार के पद पर तैनात है।
घिंघराण रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल–
by laxmi Purohit | Oct 31, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...
जिलाधिकारी को सौंपा जनप्रतिनिधियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
