चमोली के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा, चमोली की राजनीति गरमाई–

by | Oct 31, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सरकार की ओर से अध्यक्ष के विरूद्घ कोई कार्रवाई न करने पर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे मामला और भी गरमा गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र मामले में अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर अध्यक्ष के अधिकार और पदच्युत करने की मांग की है। 23 अक्टूबर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता और निविदा प्रक्रिया में धांधली करने के आरोप लगाए थे। उसके बाद से जिले में राजनीति गरमा गई। जिला पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो अध्यक्ष ने किसी भी जांच के लिए तैयार होने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी कूद पड़े। उन्होंने मामले की जांच करने और जांच तक अध्यक्ष के अधिकार सीज करने की मांग सरकार के सम्मुख रखी। अब ‌भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के इस्तीफे से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर ‌सिंह बिष्ट ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बना दिया है। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात के कार्यों में निविदा प्रक्रिया में धांधली की गई थी। जब जांच हुई तो आरोप भी सिद्घ हो गए थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष की ओर से अध्यक्ष पर लगाए गए वित्तीय अनियमितता के अन्य आरोप भी गंभीर हैं। लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा समर्थित सदस्यों के इस्तीफा देने से पार्टी को ‌जनपद में नुकसान झेलना पड़ सकता है। लिहाजा तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष को पदच्युत किया जाए। अब मामले में राजनीति बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना से मामले को लेकर बातचीत की है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!