उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

by | Aug 19, 2026 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित–

देहरादून, 19 अगस्त 2026: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी विकसित भारत@2047 के निर्माण में देश के वन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने भारतीय वन सेवा के योगदान को देश की पारिस्थितिक सुरक्षा और वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि दोनों को साथ लेकर चलना संभव है। अधिकारियों को संरक्षण, विकास, पारिस्थितिक सुरक्षा और आजीविका के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय टीम भावना और सामूहिक उत्कृष्टता पर जोर दिया। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा आधारित प्रणालियों का क्षेत्रीय अनुभव के साथ इस्तेमाल करने को कहा।

उन्होंने सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी को अनिवार्य बताते हुए कहा कि अधिकारियों का कॅरिअर वनों की बहाली, वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों का विश्वास हासिल करने से आंका जाना चाहिए। उन्होंने वन सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक बदलाव बताते हुए वर्तमान बैच में करीब 17 प्रतिशत महिला अधिकारियों की मौजूदगी का उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!