प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

by | Aug 20, 2026 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी दूरी चल रहे पैदल–

गोपेश्वर, 20 अगस्त 2026: नंदानगर विकासखंड के ग्राम प्राणमती के ग्रामीणों ने गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आगामी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान पूजा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह, वन सरपंच प्राणमती रमेश राम, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन बिष्ट, गब्बर सिंह, माधो राम, दरवान सिंह, कंचन सिंह दानू, कुंदन राम, यशपाल सिंह, प्रदीप सिंह, सोहन, पार सिंह दानू, आलम राम आदि ने जिला​धिकारी से भेंट की। उनका कहना है कि प्राणमती गांव के लोग पिछले कई वर्षों से गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।

इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार ज्ञापन एवं प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोटर मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और विद्यार्थियों को करीब सात किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत थराली विधानसभा क्षेत्र के सिमलीघाट से सितेल-लेटलाला, प्राणमती और कनोल मार्ग के नव निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं किया गया अथवा स्पष्ट कार्ययोजना घोषित नहीं की गई, तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!