चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

by | Aug 20, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप–

गोपेश्वर। पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे में मृत और घायल श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा और अन्य न्यायोचित अधिकार दिलाने की मांग उठी है। इस संबंध में बंड विकास संगठन (रजि.) ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य घायल श्रमिकों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद टीएचडीसी और संबंधित कंपनी एचसीसी की ओर से मृतक एवं घायल श्रमिकों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। संगठन का कहना है कि घोषित मुआवजा श्रमिकों की क्षति, भविष्य की आजीविका और प्रभावित परिवारों की वास्तविक आवश्यकताओं की तुलना में पर्याप्त नहीं है।

संगठन ने मांग की कि मृतक और घायल श्रमिकों को उचित मुआवजा, घायलों का समुचित एवं नि:शुल्क उपचार, रोजगार/आजीविका की सुरक्षा तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए टीएचडीसी, संबंधित कंपनी, मजदूर यूनियन और प्रभावित परिवारों की संयुक्त बैठक कराने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन के हस्तक्षेप से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने के साथ उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, संरक्षक अतुल शाह, शंभू प्रसाद सती, मोहन नेगी, ताजवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!