गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अर्नगन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा अर्नगन बयानबाजी कर रही है। विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और भाजपा के विधायक व भाजपा सरकार ने चमोली जनपद में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ जुमला के अलावा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक ने एक ऐतिहासिक कार्य जरूर किया है, वह है कोठियाल सेंण के समीप ग्वीलों में करोड़ों रुपये का आलीशान भाजपा कार्यालय। बाकी जनहित के मुद्दों पर सरकार खरा नहीं उतर पाई है। चाहे वह रोजगार हो, स्वास्थ्य संबंधी हो, शिक्षा के क्षेत्र में हो या सड़क को लेकर हो। भाजपा जिले की प्रथम महिला चुने गए प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर अनर्गल बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है। भाजपा कोई भी षड्यंत्र रच ले अब जनता इनके जुमलो में नहीं आने वाली है। गांव-गांव में भाजपा का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा ने बद्रीनाथ विधानसभा ही नहीं पूरे जनपद चमोली में हार स्वीकार कर ली है, भाजपा अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी अगर इस तरह से लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने और धमकाने की कोशिश करती है, तो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर देगी।
चुने हुए जनप्रतिनिधि को डराएगी सरकार तो, सड़क पर आंदोलन शुरू कर देगी कांग्रेस–
by laxmi Purohit | Nov 1, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
