चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

by | Aug 26, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के सुधारीकरण की मांग रखी–

गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: बदरीनाथ हाईवे से खेत मल्ला-निवाड़ी सड़क पर खेत मल्ला गांव के समीप पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त हो गई है। पेड़ के गिरने से सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुआं-जलकुंडी और सड़क का शीघ्र सुधारीकरण कराने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक जलकुंडी के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यह प्राकृतिक ​कुआं(जलकुंडी) उनके लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत थी। गांव के लोग इसी कुंडी से पीने के पानी की व्यवस्था करते थे, लेकिन पीपल का पेड़ टूटने के बाद जलकुंड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ टूटने से सड़क को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, दिनेश रावत, मूसी देवी, अवतार सिंह, गंगा देवी, पुष्पा देवी, नेहा और निधि समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के साथ ही प्राकृतिक जलकुंडी का जल्द सुधारीकरण कराने की मांग की है।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!