चमोली जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच को टीम गठित–

by | Nov 1, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी–

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत में वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात के कार्यों में निविदा प्रक्रिया में धांधली व अन्य कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के लिए  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। मुख्यमंत्री ‌पुष्कर सिंह धामी को चमोली जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर सीएम ने जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और कोषाधिकारी को शामिल किया गया है। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट के साथ ही जोशीमठ में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने पत्रकार वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ऐन चुनाव से पहले  पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की क्षवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो ये आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष पर लग रहे हैं उन आरोपों की चमोली के दो जिलाधिकारी व हाईकोट से क्लीन चीट मिली हुई है। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को यदि अपना इस्तीफा देना है तो वे जिलाधिकारी को दें, ना कि भाजपा को। इससे साफ होता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की छवि को खराब करने के लिये यह षड़यंत्र रचा जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश भंडारी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!