चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

by | Aug 26, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020 और छात्र-युवा हितों पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026: उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं और छात्रों की भूमिका को उत्तराखंड के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और पहाड़ से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक होने का आह्वान किया गया।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने छात्रों को नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि युवा और छात्र उत्तराखंड का भविष्य हैं। युवाओं को अपने अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और पहाड़ से जुड़े सवालों को लेकर जागरूक होकर आगे आने की जरूरत है। यूएसएफ युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगा।

यूएसएफ छात्र नेता धर्मेंद्र फरस्वाण ने कहा कि युवा लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। छात्रों की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर यूकेडी के जिला संगठन महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला सचिव सत्य प्रसाद पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!