चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

by | Aug 29, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

गोपेश्वर। चमोली जनपद की सीमांत नीती घाटी में रक्षा बंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नीती और गमशाली गांव की महिलाओं ने सीमा पर तैनात भारतीय हिमवीरों और सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान महिलाओं ने जवानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा की कामना की।

नीती और गमशाली की छोटी बेटियों से लेकर महिलाओं तक ने सेना के जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। जवानों ने भी स्थानीय महिलाओं और बेटियों को बहन का स्नेह देते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने कहा कि सीमा पर कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाना उनके लिए गर्व और भावुकता का अवसर है।

इस अवसर पर गमशाली महिला मंगल दल की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रिंस मार्तोलिया, धमेंद्र पाल, यशवंत बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान रुक्मणी मार्तोलिया, नर्वदा देवी, मंजू रावत, रुमा चौहान, छन्नी मड़िया और अमिता पाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!