हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

by | Aug 30, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की ​शिक्षा मंत्री से भेंट–

देहरादून। समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता यश बिष्ट ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भेंट की। शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने और कर्मचारियों को विभाग के अधीन रखते हुए सीधे वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग की।

यश बिष्ट ने बताया कि बीआरपी और सीआरपी कर्मचारी लंबे समय से स्कूल विजिट, शैक्षिक मॉनिटरिंग, शिक्षकों के सहयोग, विभागीय रिपोर्टिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

ज्ञापन में वेतन भुगतान में कथित अनियमित कटौती, कर्मचारियों को वेतन पर्ची उपलब्ध नहीं कराने और सेवा शर्तों से संबंधित समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। शिष्टमंडल ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने के साथ ही भविष्य में नियमित और समयबद्ध वेतन भुगतान की स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!