चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

by | Sep 7, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप शिक्षाधिकारी को सौंपी जांच–

गोपेश्वर, 06 सितंबर 2026: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भलगांव की सहायक शिक्षिका रेनू डंगवाल को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पंकज उप्रेती ने अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ज्योतिर्मठ की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत जांच उप शिक्षाधिकारी ज्योतिर्मठ को सौंपी गई है।

शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय में ताले लटके रहे। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शिक्षक दिवस मनाने के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बच्चे शिक्षकों के लिए उपहार लेकर आए थे और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे। इससे बच्चों और अभिभावकों को बिना शिक्षकों के ही शिक्षक दिवस मनाना पड़ा। इसके बाद अभिभावकों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से की।

जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पंकज उप्रेती ने बताया कि शिक्षक दिवस पर शिक्षिका के विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने से विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक शिक्षिका रेनू डंगवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच उप शिक्षाधिकारी ज्योतिर्मठ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!