धनतेरस पर जमकर बरसा धन, गोपेश्वर में 51 चौपहिया और 100 से अधिक दुपहिया वाहनों की हुई बिक्री–

by | Nov 2, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments


जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर जैसे नगरीय क्षेत्रों के भी देखें, क्या रही रौनक–
गोपेश्वर। धनतेरस पर मंगलवार को दिनभर बाजारों में लोगों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी क्षेत्रों के बाजारों में ‌भी दिनभर रोनक रही। गोपेश्वर में धनतेरस पर 51 चौपहिया और 100 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। अन्य बाजारों में भी लोगों ने जमकर वाहन खरीदे। गोपेश्वर के भीड़भाड़ वाले मंदिर मार्ग पर पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कराई गई। जोशीमठ में भी लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। बाजार में लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। जिससे पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जोशीमठ में भी लोगों ने जमकर दोपहिया वाहनों की खरीदारी की। कर्णप्रयाग और गौचर में भी लोगों ने धनतेरस पर वर्तन व अन्य सामग्री क्रय की।  

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!