चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

by | Sep 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार अभियान

गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में 29 सितंबर को प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। एनएसयूआई ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं और परीक्षा परिणाम से जुड़े मामलों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन से लेकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय प्रशासन तक लगातार पैरवी की गई है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में आ रही दिक्कतों को लेकर संगठन ने विश्वविद्यालय स्तर पर भी उनकी बात रखी। इसके बाद महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है। संगठन अब इन छात्र हितों के मुद्दों को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहा है।

इधर, अध्यक्ष समेत छात्र संघ के विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने भी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राओं के साथ बैठकें और व्यक्तिगत संपर्क का दौर चल रहा है। महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में बैनर-पोस्टर नजर आने लगे हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद के चलते छात्र संघ चुनाव निरस्त कर दिए गए थे। चुनाव से पहले अध्यक्ष पद के दावेदार किशन बर्त्वाल के परीक्षा परिणाम पर एबीवीपी से जुड़े कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद महाविद्यालय प्रशासन को चुनाव निरस्त करना पड़ा था। ऐसे में इस बार चुनाव को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने अभी से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!