अगस्त्यमुनि। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े देवेश नौटियाल ने कहा कि सरकार उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों का अंत तक साथ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। सरकार दमन की राजनीति कर रही है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। केदारनाथ से लेकर बदरीनाथ और गंगोत्री से लेकर यमुनोत्री धाम तक तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी देवस्थानम बोर्ड के विरोध में हैं। पूजा-पाठ छोड़कर तीर्थ पुरोहितों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार को उनकी मांग मान लेनी चाहिए। देवस्थानम बोर्ड को भंग कर प्राचीन मठ मंदिरों में पूर्व की भांति संचालन किया जाना चाहिए। कहा कि तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि बीते दिनों तीर्थ पुरोहितों के गुप्तकाशी और ऊखीमठ में हुए आंदोलन में वे भी शामिल हुए थे, आगे भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।
देवेश नौटियाल ने कहा-दमन की राजनीति कर रही सरकार, जबरदस्ती थोपा जा रहा देवस्थानम बोर्ड-
by laxmi Purohit | Jul 18, 2021 | चमोली, देवस्थानम बोर्ड | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...
बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...
मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...
कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के...
