दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

by | Sep 30, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को इस्कॉन मंदिर में होगी प्रार्थना सभा–

गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य एवं उद्योगपति महेंद्र शर्मा की माता संतोष शर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह सात बजे दिल्ली के बत्रा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की सूचना से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

श्रीमती संतोष शर्मा को धार्मिक प्रवृत्ति की महिला बताते हुए बीकेटीसी सदस्य देवी प्रसाद देवली ने कहा कि उनका निधन परिवार के साथ ही क्षेत्र और सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह अपने पीछे तीन पुत्रों, बहुओं और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बुधवार को दिल्ली के लोधी श्मशान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 10 अक्टूबर को दोपहर तीन से चार बजे तक इस्कॉन टेंपल, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व विजय कपरवाण सहित मंदिर समिति के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने महेंद्र शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!