चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

by | Oct 8, 2026 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित–

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से वाहन चालकों को 150 डस्टबिन वितरित किए गए। परिवहन विभाग द्वारा मंदाकिनी टैक्सी यूनियन के चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को डस्टबिन वितरित किए गए। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान भी चालकों को डस्टबिन देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रुद्रप्रयाग धर्मेंद्र एस. बिष्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से अब तक परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा 3,646 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, जिससे ₹47 लाख 90 हजार का प्रशमन शुल्क राजस्व अर्जित किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को डस्टबिन वितरित करने का उद्देश्य यात्रा मार्गों पर कूड़ा फैलने से रोकना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान कूड़े का उचित निस्तारण करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा चारधाम यात्रा को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!