बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

by | Oct 9, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान–

गोपेश्वर, 09 अक्टूबर 2026: बदरीनाथ मंदिर दान चोरी प्रकरण में पुलिस की एसआईटी ने शुक्रवार को न्यायालय में चार्जशीट दा​खिल कर दी है। लगभग 1000 पन्नों की चार्जशीट और 50 गवाहों को शामिल किया गया है। ज्योतिर्मठ न्यायालय की प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन करने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है।

मामले में बदरीनाथ मंदिर के तत्कालीन प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान और सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार आरोपी हैं।

अभियोजन के अनुसार, प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में मंदिर में दान की थाली से प्राप्त धनराशि और अन्य भेंट सामग्री की गणना कर नियमानुसार मंदिर समिति के खाते में जमा कराई जानी थी। आरोप है कि दोनों ने आपराधिक षड्यंत्र कर दान की धनराशि और भेंट सामग्री का कुछ हिस्सा बेईमानी से अपने कब्जे में लेकर गबन किया।

वहीं, मनोज कुमार पर दान की थाली से प्राप्त भेंट सामग्री की गणना के दौरान सामग्री चोरी करने का आरोप है। अभियोजन के मुताबिक, उसके कब्जे से चोरी की गई भेंट सामग्री और उसे बेचकर प्राप्त धनराशि बरामद हुई थी।

न्यायालय ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और आरोपपत्र के अवलोकन के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार पाए। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए वाद दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र सिंह चौहान जिला कारागार पुरसाड़ी में निरुद्ध हैं। दोनों के न्यायिक अभिरक्षा संबंधी वारंट जारी किए गए हैं, जबकि जमानत पर चल रहे मनोज कुमार के खिलाफ समन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!