जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान
गोपेश्वर, 11 अक्टूबर 2026: चमोली जनपद में जिला योजना समिति (डीपीसी) के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 अक्टूबर सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। जिला पंचायत और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से कुल 18 सदस्यों का डीपीसी के लिए निर्वाचन होना है।
जिला पंचायत में इस बार भाजपा के साथ ही कांग्रेस के सदस्य भी अच्छीखासी संख्या में हैं, लिहाजा मतदान होने की प्रबल संभावना बनीं हुई है।
जिला पंचायत के 26 निर्वाचित सदस्यों में से 14 सदस्य जिला योजना समिति के लिए चुने जाएंगे। वहीं, नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ और कर्णप्रयाग के साथ ही नगर पंचायत गैरसैंण के अधीन नगर निकायों के एक-एक सदस्य निर्वाचित होकर समिति में शामिल होंगे।
जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर विशाल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को नाम निर्देशन की प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन संपन्न होगा।

