उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

by | Oct 14, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल–

गोपेश्वर, 14 अक्टूबर 2026: खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में पौड़ी की टीम चैंपियन बनी। फाइनल में पौड़ी ने चमोली को 25-22, 25-23 से हराया। तीसरे स्थान के मुकाबले में नैनीताल ने टिहरी को 25-13, 25-15 से शिकस्त दी।

अंडर-17 के क्वार्टर फाइनल में पौड़ी ने उत्तरकाशी और देहरादून ने रुद्रप्रयाग को हराया। चंपावत और टिहरी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 में पौड़ी ने नैनीताल और देहरादून ने बागेश्वर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले देर शाम तक जारी रहे।

बृहस्पतिवार को शेष सेमीफाइनल और अंडर-17 व अंडर-19 के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

संयोजक प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, सह संयोजक लता झिंक्वाण, जगदीश रावत, भुवनेंद्र बिष्ट, कुनाल, दीपक रावत, बलदेव कुमार, तुषार कांडपाल, विक्रम बिष्ट, यशपाल बिष्ट, अभिषेक, पूजा जोशी, कविता कोटवाल, बबीता रावत, ममता पंवार, आशीष, धीरेंद्र रावत, अनूप रावत, सूरज रमोला मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!