जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

by | Oct 17, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे–

गोपेश्वर, 17 अक्टूबर 2026: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को वि​धि-विधान से बंद हो गए। भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शाम पांच बजे से रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई और रात करीब आठ बजे मंदिर के कपाट वि​धि-विधान से बंद कर दिए गए। रुद्रनाथ भगवान के स्वयंभू लिंग को अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से समा​धि दी गई। 18 अक्टूबर को भगवान की डोली ज्वाला मंदिर देवलधार में रात्रि प्रवास करने के बाद 19 को डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी।

शनिवार को भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। पंडित आचार्य हरीश भट्ट ने रुद्रनाथ भगवान की अ​भिषेक और श्रृंगारपूजाएं संपन्न की। मंदिर में रुद्री पाठ आयोजित किया गया।

पंडित वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि 18 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की डोली रात्रि प्रवास के लिए ज्वाला मंदिर देवलधार पहुंचेगी। अगले दिन 19 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होगी। इसके बाद ग्रीष्मकाल में छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!