चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

by | Oct 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन–

गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित शहीद स्थल पर बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और देश व समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को याद किया।

एसपी सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। एसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग सभी पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस दौरान बताया गया कि एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 154 अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्तव्य निभाते हुए बलिदान दिया। इनमें उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक विनोद कुमार भी शामिल हैं।

इसलिए मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान बलिदान हो गए थे। उन्हीं जवानों की स्मृति में हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!