महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर–
गोपेश्वर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जनपद में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
चंद्रकला तिवारी ने कहा कि दीपावली के दौरान नशे के अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना चाहिए। साथ ही जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर सुरभि, तुलसी भट्ट, भाजपा महिला मोर्चे की जिला महामंत्री दीप्ति कोठियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

