चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

by | Nov 24, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु–

गोपेश्वर। पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक इन दिनों गंगोलगांव में आयोजित पांडव नृत्य में देखने को मिल रही है। बुधवार को भी गांव में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पांडव परिवार को पहाड़ के स्थानीय उत्पाद भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। वहीं, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई।

पांडव नृत्य के दौरान चंडिका देवी और भूमियाल देवता अपने अवतारी पुरुषों पर अवतरित हुए। देवताओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां चंडिका ने ढोल-दमाऊं की थाप पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और देवी के अवतरण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पहाड़ की लोक आस्था से जुड़ी यह परंपरा गांव की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत कर रही है। पांडव नृत्य का समापन बुधवार को गेंडा वध की पारंपरिक रस्म के साथ होगा।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पंवार, हरेंद्र राणा, लक्ष्मण राणा, महेंद्र सिंह, राम सिंह, हरीश रावत, जय सिंह रावत, दिगंबर रावत और बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!