दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण–
नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर 2026:। नंदानगर-नंदप्रयाग डेडलाइन मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता और कार्य की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग की ओर से कराए जा रहे डामरीकरण पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने असंतोष जताया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, जिला महामंत्री सुखबीर रौतेला, महावीर सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नंदानगर से डेड किमी सैतोली तक ही डामरीकरण किया गया है। दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है।

कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने इसे नंदानगर की जनता के साथ खिलवाड़ बताया। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल के स्थानीय संगठन ने भी सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताया है।

