गोपेश्वर। हिमालय क्षेत्र के देवालयों में अगाध श्रद्घा रखने वाली मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इन दिनों बदरीकाश्रम क्षेत्र के मठ-मंदिरों के दर्शनों को पहुंच रही हैं। मंगलवार को उन्होंने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और बुधवार को वे संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में पहुंची। पालकी में बैठकर उमा भारती अनसूया मंदिर पहुंची। उमा भारती ने माता के जयकारे लगाए और माता से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर में करीब एक घंटे तक ध्यान, साधना भी की। अनसूया मंदिर के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी उमा भारती माता अनसूया मंदिर में पहुंची थी। उनकी इस बार भी माता के दरबार में आने की इच्छा थी। बुधवार को वे मंदिर में पहुंची। उन्होंने मानवजाति को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी माता अनसूया से की। इस मौके पर इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद राणा, मंदिर के सचिव दिगंबर बिष्ट, अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, मदन प्रसाद सेमवाल के साथ ही कई भक्तगण मौजूद थे।
पालकी में बैठकर संतानदायिनी माता अनसूया के दरवार में पहुंची उमा भारती–
by laxmi Purohit | Nov 10, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
