चमोली। छठ महापर्व की चमोली जनपद में भी धूम रही। महिलाओं ने कड़ाके की ठंड में स्नान कर ढूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। जोशीमठ और गोपेश्वर सहित अन्य स्थानों में छठ पूजा पर महिलाएं पूजा अर्चना करतीं हैं। जोशीमठ में महिलाओं ने ठंडे पानी से स्नान कर सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न की। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर ढूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत सोमवार को स्नान यानी नहाय-खाय के साथ हुई। इसके बाद मंगलवार को व्रतियों ने ‘खरना’ का प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
चमोली में छठ महापर्व की धूम, कड़ाके की ठंड में महिलाओं ने की पूजा अर्चना–
by laxmi Purohit | Nov 10, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...
25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...
मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...
पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...
