बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में हाल में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। धाम में नाले और झरने जमने लगे हैं। दिन में धूप खिलने पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम को शीतलहर से जीना मुहाल हो रहा है। देश के अंतिम गांव माणा में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड को देखते हुए कई ग्रामीण अपने गांवों को छोड़कर शीतकालीन प्रवास स्थलों की ओर लौटने लगे हैं। अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गए कैलाश नौटियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम में ठंड तो बढ़ गई है, लेकिन धाम का सौंदर्य और वातावरण मन को सुकून पहुंचा रहा है। धाम में सुबह और शाम को ठंड बढ़ रही है, जबकि दिनभर चटख धूप खिलने से गुनगुनी धूप में धाम के सौंदर्य में भी निखार आ रहा है।
बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड से जमने लगे नाले, झरने–
by laxmi Purohit | Nov 11, 2021 | चमोली, मौसम | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
