जोर पकड़ने लगी भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की मांग, शीतकालीन प्रवास स्थलों की भूमि अपने नाम दर्ज करने की मांग उठाई–

by | Nov 11, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद से लगी नीती और माणा घाटी के ग्रामीणों की शीतकालीन प्रवास स्थलों को अपने नाम दर्ज करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को दोनों घा‌टी के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सभागार में बैठक कर अपनी मांग को पुरजोर ढंग से उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि प्रतिवर्ष नीती और माणा घाटियों में ठंड बढ़ने से ग्रामीण अपने गांवों को छोड़कर ‌जनपद के निचले क्षेत्रों में अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों (भोटिया पड़ाव) में पहुंच जाते हैं। लेकिन आज तक प्रवास स्थल संबंधित ग्रामीणों के नाम दर्ज नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आदिकाल से ही सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण तिब्बत व्यापार कर अपनी आजीविका का निर्वहन करते थे। सीमांत क्षेत्रों में जगह-जगह व्यापारिक केंद्रों के माध्यम से व्यापार किया जाता था। लेकिन वर्ष 1962 के बाद तिब्बत पर चीन का आधिपत्य हो जाने के कारण तिब्बत व्यापार पूर्ण रूप से बंद हो गया था। तब ग्रामीणों ने ऊनी कुटीर उद्योग, पशुपालन और खेती को ही अपनी आजीविका का मुख्य साधन बनाया और व्यापार केंद्रों में ही निवास करने लगे। लेकिन आज तक शीतकालीन प्रवास भूमि का ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, हेमलता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेंद्र सिंह, जशोदा देवी, नंदी राणा, रुक्मणी देवी, दमयंती देवी, मुकेश राणा, बचन सिंह, शंकर सिंह, लक्ष्मी, मनोज रावत, सुपिया सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!