जीरो टोलरेंस की सरकार में बदरीनाथ विधानसभा में कोरोनाकाल में चहेतों को थोक में बंटी विधायक निधि, कांग्रेस ने की जांच की मांग–

by | Nov 12, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा में विधायक निधि के आवंटन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि से नगर प‌ालिका गोपेश्वर चमोली में कोरोना काल में सामग्री क्रय में भारी वित्तीय अनियमि‌तता का आरोप लगाया। कहा गया कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए विधायक निधि में भारी वित्तीय अनियमि‌तता की गई है। फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों की धनराशि का भुगतान किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में विधायक निधि की खुलेआम बंदरबांट की गई। ‌विधायक निधि से लाखों के कूड़ेदान, जैविक शौचालय, सांस्कृतिक सामग्री के फर्जी बिल लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से भी भेंट की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व कार्यक‌र्ताओं ने नगर के तिराहे पर बदरीनाथ विधायक का पुतला भी फूंका। कहा गया कि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है, लिहाजा विधायक निधि की गहराई से जांच की जानी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, कमल सिंह रावत, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, संदीप नेगी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,  पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, यूथ कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मुकुल बिष्ट, देवेंद्र फर्स्वाण, धीरेन्द्र गरोडिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, वरिष्ट कांग्रेसी ओमप्रकाश नेगी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कण्डेरी, सत्येन्द्र सिंह नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, पार्षद राहुल कुमार, पार्षद राजेंद्र लाल, पार्षद लीला देवी, मंजू फर्स्वाण, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह भंडारी, कैलाश झिक्वाण, बी.एल.पलेठा, जयबीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, आशा गोदवाल, अंजू राणा, मनवर फर्स्वाण, पूर्ण चंद्र मैखुरी, दीपा देवी, सरोज देवी, हयात सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, किशोरीलाल, दर्शन लाल, दर्शन सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा कोहली, संग्राम लाल, श्यामलाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुलोचनादेवी, रविंद्र बर्त्वाल, जगत लाल, लक्ष्मण सिंह रावत  भगत कनियाल, राकेश बिष्ट, संदीप झिक्वाण, प्रदीप नेगी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। पीपलकोटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के विरोध में प्रदर्शन किया। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!