गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे राज्य महोत्सव कार्यक्रम का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. आर के गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्षों और सैकड़ों शहादतों के बाद प्राप्त हुआ है। इसलिए युवाओं को उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अपने अपने कार्यक्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में युवाओं को सरकारी नौकरी के बजाय स्वरोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ भालचंद नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मंच प्रदान करते हैं एवं उनके अंदर अपने राज्य एवं संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करते हैं। समापन दिवस पर हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य में बीएड संकाय ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने द्वितीय, कला संकाय ने तृतीय, समूह गान में कला संकाय ने प्रथम, शिक्षा संकाय ने द्वितीय, विज्ञान संकाय ने तृतीय, एकल नृत्य में अवंतिका ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय, प्रदीप बिष्ट ने तृतीय, संस्कृत गीत में अंजलि ने प्रथम अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में डॉ विधि ध्यानी, डॉ पूनम टाकुली, डॉ विनीता नेगी, डॉ प्रकाश लाल शाह, डॉ रमाकांत यादव, डॉ बिक्रम शाह, डॉ बीपी देवली, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ दर्शन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ये टीमें रही अव्वल–
by laxmi Purohit | Nov 13, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
