वरिष्ठ फिजिशियन डा. गिरीश चंद्र वैष्णव ने कहा कि खानपान पर रखें परहेज, रहें चिंतामुक्त–गोपेश्वर। नंदप्रयाग में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व पत्रकार स्वर्गीय राधाकृष्ण वैष्णव और स्वर्गीय चंद्रावती वैष्णव की पुण्यतिथि पर शनिवार को निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रतिवर्ष वैष्णव परिवार की ओर से आयोजित किया जाता है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में शनिवार को 1500 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर के आयोजनकर्ता नोएडा में वरिष्ठ फिजिशियन डा. गिरीश चंद्र वैष्णव ने बताया कि शिविर में नोएडा से 21 विशेष चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। मरीजों की विभिन्न जांचें निशुल्क की गई। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से वे लगातार प्रतिवर्ष इस शिविर को आयोजित करते आ रहे हैं। वर्ष 2004-05 में शिविर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के अधिकतम 10 मरीज ही पाए जाते थे, लेकिन शनिवार को आयोजित शिविर में 750 मरीज डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मिले। उन्होंने कहा कि पहाड़ में भी डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है। कहा कि इससे बचने के लिए चीनी, चिकनाई और चिंता को छोड़ना पडेंगा। रोज चलने की आदत डालें और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। शिविर में अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। शिविर का शुभारंभ थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, डा. सौरभ वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. जेपी वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, राकेश डिमरी, समीर बहुगुणा के साथ ही कई जनप्रतिनिधि और समाज सेवक मौजूद रहे।
चमोली जनपद में बढ़ रहे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज, महिलाओं में पाई हीमोग्लोबिन की कमी—-
by laxmi Purohit | Nov 13, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...
वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...
केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...
तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...
फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...
एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
