चमोली जनपद में बढ़ रहे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज, महिलाओं में पाई हीमोग्लो‌बिन की कमी—-

by | Nov 13, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

वरिष्ठ फिजिशियन डा. गिरीश चंद्र वैष्णव ने कहा कि खानपान पर रखें परहेज, रहें चिंतामुक्त–गोपेश्वर। नंदप्रयाग में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व पत्रकार स्वर्गीय राधाकृष्ण वैष्णव और स्वर्गीय चंद्रावती वैष्णव की पुण्यतिथि पर शनिवार को निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रतिवर्ष वैष्णव परिवार की ओर से आयोजित किया जाता है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में शनिवार को 1500 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर के आयोजनकर्ता नोएडा में वरिष्ठ फिजिशियन डा. गिरीश चंद्र वैष्णव ने बताया कि शिविर में नोएडा से 21 विशेष चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। मरीजों की विभिन्न जांचें निशुल्क की गई। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से वे लगातार प्रतिवर्ष इस शिविर को आयोजित करते आ रहे हैं। वर्ष 2004-05 में शिविर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के अधिकतम 10 मरीज ही पाए जाते थे, लेकिन शनिवार को आयोजित शिविर में 750 मरीज डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मिले। उन्होंने कहा कि पहाड़ में भी डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है। कहा कि इससे बचने के लिए चीनी, चिकनाई और चिंता को छोड़ना पडेंगा। रोज चलने की आदत डालें और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। शिविर में अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लो‌बिन की कमी पाई गई। शिविर का शुभारंभ थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, डा. सौरभ वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. जेपी वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, राकेश डिमरी, समीर बहुगुणा के साथ ही कई जनप्रतिनिधि और समाज सेवक मौजूद रहे।  

Latest News

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...
error: Content is protected !!