गोपेश्वर। बाल दिवस चमोली जनपद में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बाल भवन गोपेश्वर में बाल दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, भाषण, गीत, नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बच्चों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही अन्य रचनात्मक कार्यों में भी रूचि बढ़ाने का आह्वान किया। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बचपन की स्कूल की यादों से जुड़े नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान हुए फैंसी ड्रेस में आस्था नेगी ने प्रथम कार्तिक द्वितीय और नयन रावत तृतीय रही। कविता पाठ में अंशुल प्रथम, प्रज्वल द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। नृत्य में रोहन प्रथम, सिद्घी सती द्वितीय व चांदनी तृतीय रही। भाषण में अरशीया प्रथम, आस्था द्वितीय और कृतिका तृतीय रही। बाल भवन द्वारा खानाबदोष लोगों के बच्चों को अक्षर ग्यान की किताबें वितरित कर उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। इधर, जोशीमठ में जनदेश स्वैच्छिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर उर्गम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह खत्री, हेमा सजवाण आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
गोपेश्वर में बाल दिवस पर जमकर थिरके बच्चे, बाल भवन ने आयोजित की कई प्रतियोगिताएं, ये छात्र रहे अव्वल–
by laxmi Purohit | Nov 14, 2021 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...
16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–
स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली...
निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...
एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...
'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
